Funny Jokes: मुझे अपनी गर्लफ्रेंड को कोई गिफ्ट देना है

 1.

पप्पू उदास बैठा हुआ भुनभुना रहा था... 

कहते हैं ऊपर वाले ने हर किसी के लिए

किसी ना किसी को बनाया है... 

कहीं मेरी वाली ने आत्महत्या तो नहीं कर ली,

पगली मिल ही नहीं रही...!!!

Funny-jokes-in-hindi

2.

एक हैंडसम लड़का क्लास में आया। 

और सारी लड़किया देखते ही दीवानी हो गईं। 

लेकिन फिर लड़के ने आते ही कुछ ऐसा कहा कि लड़कियां बेहोश हो गईं। 

सोचो क्या कहा होगा? 

थोड़ी जगह देना बहन जी। 

झाड़ू लगानी है, हाय रे बेरोजगारी।


3.

दोस्त - मुझे अपनी गर्लफ्रेंड को कोई गिफ्ट देना है, क्या दूं...? 

पप्पू - ऐसा कर गोल्ड रिंग दे दें। 

दोस्त - कोई बड़ी चीज बता… 

पप्पू - तो फिर गोल्ड रिंग जाने दें,

एमआरएफ का टायर दे दे…!!!

Funny Jokes

4.

दुकानदार : क्या चाहिए ?

ग्राहक : मुझे बीवी से लड़ने के लिए ताकत चाहिए, हिम्मत चाहिए, अकल भी चाहिए।

दुकानदार : साहब को एक क्वार्टर दो, सोडा दो और मूंग दाल का पैकेट दो पांच वाला।


 5.

लड़की देखने हरीश सपरिवार पहुंचा। 

उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी। 

लड़की वालों ने कहा, 'सीमा की आवाज कोयल जैसी है, 

उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है, चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है। 

हरीश ने कहा, 'जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं?


 6.

लॉकडाउन में लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को फोन लगाकर बोला... 

लड़का: क्या कर रही हो? 

लड़की: मेल निकाल रही हूं यार? 

लड़का: हां, जो लोग कम नहाते हैं तो उनके शरीर में मैल जम ही जाता है। 

लड़की: मैं ऑफिस में हूं पागल, ई-मेल निकाल रही हूं।


7.

एक सर्वे में पुरुषों से पूछा गया... 

क्या 40 के बाद गर्लफ्रेंड रखनी चाहिए...? 

97 प्रतिशत पुरुषों का कहना था - नहीं,

40 गर्लफ्रेंड काफी होती हैं...!


8.

दोस्त नशे में धुत्त रेल की पटरियों के बीचो बीच जा रहे थे।

पहला: हे भगवान, मैंने इतनी सीढिय़ां पहले कभी नहीं चढ़ीं।

दूसरा: अरे सीढिय़ां तो ठीक हैं, मैं तो इस बात पर हैरान हू् कि पकडऩे के लिए रेलिंग कितनी नीचे लगी हुई हैं।


 9.

रिश्तेदार - बेटा आगे जिंदगी में क्या करोगे...? 

लड़का - कुछ भी करुंगा लेकिन किसी के घर जाकर

उनके बच्चों से ऐसे सवाल नहीं करुंगा।

 

10.

पप्पू- हम पति-पत्नी तमिल सीखना चाहते हैं।

पप्पू- वो क्यों?

पप्पू- हमने एक तमिल बच्चा गोद लिया है।

हम सोचते हैं जब वो बोलने लगे तो

उससे पहले पहले हम तमिल सीख लें !!!


11.

टीचर ने गधे के सामने एक दारू की और एक पानी की बोतल रखी।

गधा पानी पी गया...!

टीचर ने बच्चों से पूछा- तुम सब ने इससे क्या सीखा?

एक बच्चा बोला- मैडम, जो दारू नहीं पीता वो गधा है !!!

в